Raipur

CG : इंडिगो के फ्लाइट में बेहोश होकर सीट से गिरा युवक …. रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

रायपुर : रायपुर एयरपोर्ट पर गुरूवार को इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को एक यात्री अचानक बेहोश होकर सीट पर गिर पड़ा। इसके फ्लाइट क्रू ने तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल अपनाते, हुए विमान की रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। यात्री की उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गयी।

जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के वर्धमान के रहने वाले 24 वर्षीय गौतम बावरी ब्लड कैंसर से पीड़ित थे। गुरूवार 9 अक्टूबर को वह पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से मुंबई इलाज के लिए रवाना हुए थे। लेकिन फ्लाइट के मुंुबई पहुंचने से पहले ही गौतम की तबियय बिगड़ गयी और वह फ्लाइट में ही बेहोश होकर गिर गया। इस घटना के बाद आनन फानन में रायपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी।

फ्लाइट लैंड होते ही एयरपोर्ट की मेडिकल टीम ने बेहोश युवक को तत्काल माना सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है मृतक गौतम बावरी लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित था और इलाज के लिए टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल मुंबई जा रहा था। हालांकि कि एयरपोर्ट ऑथोरिटी की ओर से अब इस मामले कोई आधिकारिक प्रेस रिलीज या बयान जारी नहीं किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Gold Silver Price : माह के पहले दिन लोगों को मिली बड़ी खुशखबरी औंधे मुंह गिरे सोने – चांदी के दाम गोल्ड 1.11 लाख के करीब

रायपुर : इन दिनों सोना और चांदी दोनों धातुओं के दाम में उथल-पुथल मचा हुआ है। दो…

छत्तीसगढ़ में तीन जेल प्रहरी बर्खास्त प्रदेश के सबसे चर्चित मामले के आरोपी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट वीडियो वायरल

रायपुर : प्रदेश के बहुचर्चित छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग घोटाले के मामले में जेल में…

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, उपचार और सुरक्षा के दिए निर्देश

रायपुर : सरगुजा जिले के दरिमा क्षेत्र में खुले खेत में असहाय अवस्था में मिली…

वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट क्लब ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी…

1 of 146