Road Accident

CG Road Accident : गरबा देखकर लौट रहे बाइक सवार युवको को बोलेरो ने मारी टक्कर, 2 की मौत, भाग रहे ड्राइवर को ग्रामीणों ने पकड़ा

जशपुर : जशपुर जिला में एक तेज रफ्तार बालेरो के चालक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने पीछाकर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक देर रात गरबा देखकर घर लौट रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गये। जानकारी के मुताबिक ये घटना जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि ग्राम गम्हरिया में बुधवार देर रात यह सड़क हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि ग्राम सेंदवार टोली निवासी कमलेश्वर राम और बुधनाथ साय जशपर शहर गरबा कार्यक्रम देखने गये थे। बुधवार देर रात दोनों कार्यक्रम देखने के बाद अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जशपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना के बाद आरोपी बोलेरो चालक घटनास्थल से भागने की कोशिश कर रहा था। जिसे ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया। आरोपी चालक ग्राम गम्हरिया का ही निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर बोलेरो को जब्त कर लिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

1 of 5