Road Accident

14 लोगों की दर्दनाक मौत, सड़क पर छटपटाते रहे इतने लोग, इस तरह काल की गाल में समाएं लोग, हादसा जान दहल उठेगा दिल

Road Accident : उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग जगहों पर भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद दिल दहला देने वाला मंजर देख लोगों की रूह कांप गई। अम्बेडकरनगर जिले में जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। वही कालपी कोतवाली के NH-27 पर सड़क हादसे ने 6 लोगों की जिंदगियां छीन लीं, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल है।

सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, अम्बेडकरनगर जिले में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। यहां जलालपुर-अकबरपुर मार्ग पर अशरफपुर भुआ गांव के पास रविवार देर रात करीब 12:00 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास के राहगीरों ने तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े और उन्हें संभालने लगे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार काल बनकर आई और भीड़ को रौंदते हुए गहरे गड्ढे में जा पलटी। हादसे में 6 लोगों की मौत पर ही मौत हो गई, वही 2 घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मरने वालों की हुई पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतकों में उत्तम (निवासी सेमरा, कटका), आदित्य (25 वर्ष, निवासी जैना, सम्मनपुर), छोटू उर्फ दिव्यांश (14 वर्ष, निवासी जैना, सम्मनपुर), राजू गुप्ता (32 वर्ष, निवासी सिकंदरपुर, सम्मनपुर), लालचंद (24 वर्ष, निवासी पट्टी मोईन, जलालपुर), कैफे (32 वर्ष, निवासी सैदापुर) शामिल है।

श्रद्धालुओं की कार ट्रक से जा टकराई, 6 की मौत

दूसरा हादसा उत्तरप्रदेश के कालपी कोतवाली के NH-27 पर हुआ है, जहां अयोध्या दर्शन करके वापस आ रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि 6 लोगों की जान मौके पर ही चली गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है।

What's your reaction?

Related Posts

Road Accident : ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक में आमने-सामने टक्कर, 10 की मौत, कई घायल, सीएम ने जताया दुख

लखीमपुर खीरी : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क…

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा ट्रक और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में पति – पत्नी और एसईसीएल कर्मी बेटे की मौत

अंबिकापुर : अंबिकापुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो…

Big Road Accident : राज्य में भीषण सड़क हादसा ऊंचाई से गिरी टूरिस्ट वैन, 10 पर्यटकों की दर्दनाक मौत, PM ने जताया दुःख

कोयंबटूर : तमिलनाडु के कोयंबटूर ज़िले में वालपराई पहाड़ियों पर एक हेयरपिन मोड़…

CG Road Accident : अंतिम संस्कार से लौट रहे परिवार को ट्रक ने कुचला, मां-बेटी की मौत, पति की आंखों के सामने उजड़ी दुनिया

दुर्ग : रायपुर-भिलाई नेशनल हाईवे पर हादसों का खूनी सिलसिला थमने का नाम नहीं ले…

1 of 6