Jashpur

CG Road Accident : यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 महिला की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

जशपुर : जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार राजधानी बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस भीषण हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि बस में करीब 23 यात्री सवार थे। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को कांसाबेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने विशेष ध्यान देने की बात कही है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, हॉस्टल के स्टडी रूम में मिली छात्रा …

जशपुर : जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिशनरी स्कूल में…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

CG : मुख्यमंत्री के निर्देश पर शारदा धाम पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल, श्रद्वा और ज्ञान का अनूठा संगम

रायपुर : छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व…

1 of 4