Road Accident

CG Big Road Accident : श्रद्धालुओं से भरी बस ट्रेलर में जा घुसी, हादसे में 3 महिलाओं सहित 4 की मौतें ….

उत्तर प्रदेश : छत्तीसगढ़ के पंखाजूर से रामलला के दर्शन कर काशी विश्वनाथ दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की बस भीषण हादसे का शिकार हो गयी। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस पीछे से ट्रेलर में जा घुस गई। इस भीषण हादसे में 4 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में मरने वाले तीन महिलाएं और एक पुरूष शामिल है, सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा यूपी के जौनपुर में आज तड़के घटित हुई। दुर्घटना में घायल दिलीप दास ने बताया कि पंखाजुर से 50 लोगों का एक ग्रुप 7 सितंबर को बालाजी ट्रेवल्स की बस बूक कर छत्तीसगढ़ से निकले थे। सभी लोगों ने पहले अमर कंटक, मैहर देवी, चित्रकूट, वृंदावन, अयोध्या और फिर काशी विश्वनाथ दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। रविवार सुबह वृंदावन से अयोध्या धाम पहुंचे थे। यहां सभी श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया। रविवार रात 11 बजे खाना खाने के बाद सभी लोग बस में सवार होकर काशी विश्वनाथ के लिए रवाना हुए थे।

बताया जा रहा है कि बस के आगे ट्रेलर चल रहा था। ओवरटेक के दौरान ड्राइवर ने बस पर से कंट्रोल खो दिया और बस ट्रेलर से जा भिड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि आगे का केबिन पूरी तरह से पिचक गया। इस हादसे में बस का चालक दीपक समेत श्रद्धालुओ आशा भवन, गुलाब, सहित एक अन्य महिला की मौत हो गयी। जबकि 9 लोगों को गंभीर चोट आने पर हालत गंभीर है। यूपी पुलिस ने इस दुर्घटना पर अपराध दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

What's your reaction?

Related Posts

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप भी रोक नहीं पाएंगे आंसू

बेटे की मौत के बाद पिता ने शव के साथ उसकी बाइक को भी दफनाया, जाने क्या था वजह आप…

CG Road Accident : 15 वर्षीय नाबालिग चला रही थी कार, तीन को उड़ा डाला, पिता समेत नाबालिग पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

धरमजयगढ़ : पिछले दिनों हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया…

1 of 7