Jagdalpur

मंत्री केदार कश्यप के कथित मारपीट मामले मे अब पकड़ा तूल, कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से धक्कामुकी, कई पुलिसकर्मी हुए घायल

जगदलपुर : मंत्री केदार कश्यप के कथित मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल कुछ दिन पहले एक कर्मचारी ने मंत्री केदार कश्यप पर आरोप लगाये थे। मामले को लेकर कांग्रेस ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी के साथ मंत्री केदार कश्पय ने मारपीट की। अब इसे लेकर कांग्रेस प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में जगदलपुर में मंत्री केदार कश्यप के गृहग्राम फरसागुड़ा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की।

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बलों के साथ कांग्रेसियों की झूमाझटकी हुई और कई पुलिस के कर्मचारी घायल हुए। इधर भाजपा ने इस तोड़फोड़ की निंदा की है। भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा कि, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने बताया था कांग्रेसी चमचे है? गुंडागर्दी भी करते हैं तोड़फोड़ भी करते हैं, उपद्रवी हैं, ये नहीं बताया था। क्या हार की निराशा इंसान को ऐसा बना देती है, महिला पुलिस कर्मी से बतमीजी और हिंसा साथ ही मंत्री केदार कश्यप के कार्यालय में की गई तोड़फोड़ निंदनीय है।

कांग्रेस का यह कृत्य घृणित कृत्य है, जनता इसका जवाब जरूर देगी। वन मंत्री केदार कश्यप पर सरकारी गेस्ट हाउस के कर्मचारी ने मारपीट का आरोप लगाया है। इस घटनाक्रम को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेसी मंत्री केदार कश्यप के बंगले का कांग्रेसी कार्यकर्ता घेराव करेंगे। कार्यकर्ता बड़ी संख्या से घेराव के लिए निकले। जिसमें पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे समेत जिला कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : प्रेमी को घर बुलाकर प्रेमिका ने चाकू से किया हमला, पत्थर से सिर कुचलने के बाद कुएं में फेंका, मौत

जगदलपुर : सोशल मीडिया में लगातार घटनाएं देखने को मिल रही हैं कि आये दिन लड़कियाँ…

CG Breaking : 36 घंटे बाद मिली सब इंस्पेक्टर की डेड बॉडी, महाशिवरात्रि के दिन से थे गायब जाने कैसे हुआ हादसा

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग से एक दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में तैनात…

CG – मानवता हुई शर्मसार : नाबालिग को पेड़ से बंधक बनाकर बेरहमी से की पिटाई जाने क्या है पूरा मामला ….

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना इलाके में एक घिनौनी घटना सामने…

CG News : छत्तीसगढ़ में बस मालिकों ने बढ़ाया किराया, परिवहन विभाग के आदेश से पहले खुद से कर दी 30 प्रतिशत की वृद्धि

जगदलपुर : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब बस यात्रियों की जेब पर भी…

CG News : “तुम्हे ACB से पकड़वा दूंगा” रिटायर अफसर को ACB की धमकी देकर ठगे लाखों रुपये, पुलिस ने शातिर को पकड़ा

जगदलपुर : एसीबी से पकड़वाने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार…

CG Breaking : कांग्रेस नेत्री का इस्तीफा पार्टी महामंत्री कमल झज्ज ने पद छोड़ा, इस्तीफा में इन कारणों का दिया हवाला

जगदलपुर : बस्तर कांग्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस नेत्री ने अपना…

1 of 5