Balod

CG Road Accident : बेकाबू बस ने दुकान में मारी टक्कर, ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त, ड्राइवर फरार

बालोद : जिले में एक बेकाबू यात्री बस ने सड़क किनारे एक दुकान में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पास खड़ा एक ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई। यह घटना गुरुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 30 पर कोचवाही गांव के पास हुई।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही यात्री बस सीजी 19 एफ 2277 सुबह करीब 4 बजे अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी एक दुकान में जा घुसी। इस हादसे में दुकान के साथ-साथ वहां खड़े एक किसान के ट्रैक्टर को भी भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि ड्राइवर ने हादसे के तुरंत बाद मौके से फरार हो गया पुलिस अब ड्राइवर की तलाश में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG Breaking : छात्रावास में बच्चों से दुर्व्यवहार का आरोप, अधीक्षक हिरासत में, कलेक्टर ने दिये जांच के आदेश

बालोद : जिले के नगर पंचायत चिखलाकसा स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास में बच्चों के…

CG Crime : दिल्ली गयी लड़की से किया रेप, फिर दोस्त को 60000 रुपये में बेचा, बीबी बताकर करता रहा हैवानियत, अब मिली 20 साल की जेल

बालोद : नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर उसे 60 हजार रुपए में दूसरे व्यक्ति को बेचने…

1 of 7