Jashpur

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक शर्मनाक घटना सामने आई है। पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक अल्बर्ट एक्का न्यायालय में वारंट पेश करने के लिए आया था, लेकिन वह शराब के नशे में धुत होकर सोता मिला। आरक्षक की हालत ऐसी थी कि वह खुद को संभाल भी नहीं पा रहा था। जब लोगों ने उससे बात की, तो उसने माफी भरे अंदाज में कहा,“ आज थोड़ा ज़्यादा हो गया… अब नहीं पिऊंगा।”

यह पूरा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस महकमे की जमकर किरकिरी हो रही है। आरक्षक अल्बर्ट एक्का वर्तमान में जशपुर लाइन में पदस्थ है। मामला सामने आने के बाद अब देखना यह होगा कि विभागीय स्तर पर इस पर क्या कार्रवाई होती है। इस घटना ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम जनता पूछ रही है कि जब कानून के रक्षक ही इस तरह के आचरण में लिप्त हों, तो फिर न्याय की उम्मीद किससे की जाए?

What's your reaction?

Related Posts

Gangrape : छत्तीसगढ़ में 13 साल की मासूम से गैंगरेप, दरिंदों ने सूनसान जंगल में ले जाकर की दरिंदगी … फिर इस हाल में मिली

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर…

CG Crime : बीबी के ब्वायफ्रेंड की हत्या, पति ने तीन सहयोगियों संग ली जान, शादी समारोह के दौरान खेला खूनी खेल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम प्रसंग का एक खौफनाक अंत सामने आया है।…

1 of 6