सोशल मीडिया

“मैं मर रही हूं, लेकिन इन लोगों को मत छोड़िए” …. हाथों में मेहंदी लगाकर सिपाही की पत्नी ने दे दी जान, देखें Video

लखनऊ : लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब थाने में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए सामने आया। पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘आज (27 जुलाई) एक इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए पता चला कि सौम्या कश्यप ने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सौम्या कश्यप कांस्टेबल अनुराग सिंह की पत्नी है जो वर्तमान में बख्शी का तालाब थाने में ईगल मोबाइल में तैनात हैं।’’

लखनऊ सौम्या सुसाइड केस

पुलिस ने बताया कि सौम्या कश्यप द्वारा इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए वीडियो में उसने बताया कि उसके ससुराल के लोग उसके पति की दूसरी शादी करवा रहे हैं और उसका देवर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इसके बाद उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बयान में कहा, ‘‘शिकायत मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।’’

बनाया इंस्टाग्राम पर वीडियो

इस घटना से कुछ ही समय पहले सौम्या ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और पति पर दूसरी शादी रचाने की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में सौम्या रोते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की अपील करते हुए कहती है, “मैं मर रही हूं, लेकिन इन लोगों को मत छोड़िए।”

वीडियो में सौम्या ने अपने जख्मों को कैमरे पर दिखाते हुए कहा कि उसके ससुराल वाले कहते थे, “इसे मार दो, मैं तुम्हें बचा लूंगा।” और यह भी दावा किया कि उसके पति ने कहा, “मैं पुलिस में हूं, तू मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।”

What's your reaction?

Related Posts

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

CG Viral Video : कथा वाचक प्रेमी के साथ कार में संबंध बना रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति …देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 20