मध्य प्रदेश

इस …. बात से नाखुश था पति पत्नी चली गई मायके, तो पति ने काट डाला अपना लिंग, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

हटा : जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के बहेरिया टोला से एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय युवक राजन पारदी ने अज्ञात कारणों के चलते स्वयं का लिंग ब्लेड से काट डाला। घटना के बाद परिजन उसे गंभीर अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो लेकर पहुंचे, जहां से उसे हालत नाजुक देख सिविल अस्पताल हटा और फिर जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब राजन पारदी घर में अकेला था। अचानक घर के कमरे से चीखने की आवाज सुनाई दी जिसके बाद पास-पड़ोस के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ था और उसने ब्लेड से अपना लिंग काट लिया था। परिजनों ने बताया कि राजन को शराब की लत है और इसी वजह से उसकी पत्नी गीता बाई कुछ दिन पहले नाराज होकर मायके चली गई थी।

आशंका जताई जा रही है कि इसी पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने के बाद मड़ियादो पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल दमोह रेफर कर दिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 39