Janjgir - Champa

CG : पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई, प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित 1.5 लाख लेकर शराब बिक्री के आरोपियों को छोड़ने का मामला

जांजगीर – चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाले मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। सारागांव थाने में शराब बिक्री के आरोपियों को कथित तौर पर 1.5 लाख रुपये लेकर छोड़ने के मामले में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक (SI) पुष्पेंद्र साहू सहित 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने यह कार्रवाई की है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला सारागांव थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि शराब बिक्री के मामले में पकड़े गए आरोपियों को पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर डेढ़ लाख रुपये लेकर छोड़ दिया था। इस मामले की शिकायत और सामने आए तथ्यों के बाद पुलिस विभाग ने जांच शुरू कराई। जांच के दौरान पुलिसकर्मियों की भूमिका संदेह के दायरे में आई।

प्रशिक्षु SI समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

मामले की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि के संकेत मिलने के बाद एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने प्रशिक्षु एसआई पुष्पेंद्र साहू सहित कुल 6 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

CSP जांजगीर को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी

एसपी ने पूरे मामले की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी सीएसपी जांजगीर को सौंपी है। जांच में कथित लेन-देन, आरोपियों को छोड़े जाने की परिस्थितियों और संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की पड़ताल की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में भ्रष्टाचार और अवैध लेन-देन प्रमाणित होता है तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग में कार्रवाई से मचा हड़कंप

कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिसकर्मियों पर ही अवैध लेन-देन के आरोप लगने से विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 18