मध्य प्रदेश

Breaking News : एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी के छोला थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार एक ही मकान के भीतर 4 सदस्यों की शव मिलने की सूचना है, परिवार के मुखिया का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया है। एक साथ पांच लोगों की मौत की घटना ने हड़कंप मचा दिया है। सूचना मिलते ही छोला थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है। घटना की सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला सामूहिक आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई हत्या की साजिश है। पुलिस सभी आशंकाओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

1 of 40