Janjgir - Champa

CG News : हसदेव नदी में बहा छात्र का शव बरामद

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी क्षेत्र के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे में हसदेव नदी में बहे तीन छात्रों में से एक युवक का शव आज सुबह बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों में मातम का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के सरकंडा से 4 युवक और 4 युवतियां कार से देवरी-चिचोली पिकनिक मनाने पहुंचे थे। सभी के चौकसे कॉलेज के छात्र होने की बात सामने आई है।दोपहर करीब 1 बजे सभी हसदेव नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से तीन युवक बह गए। बहने वाले युवकों में मुरारी साहू, पवन कुमार और सचिन सिंह के नाम सामने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस और पंतोरा चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा।

इसके बाद नगर सेना और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। लगातार चलाए गए रेस्क्यू और सर्च अभियान के बाद आज सुबह पवन कुमार का शव नदी से बरामद कर लिया गया है। वहीं, हादसे में लापता अन्य दो युवकों की तलाश अभी भी जारी है।हादसे के बाद एक बार फिर नदी और पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम द्वारा लापता युवकों की तलाश लगातार की जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16