Rajnandgaon

CG Crime : उधार के पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त ने डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव : राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के बीच उधार के पैसों को लेकर विवाद था। बुधवार रात आरोपी ने उसे फोन कर अपने किराए के मकान पर बुलाया, जहां दोनों के बीच पुराने लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने दोस्त को डंडे से इतना पीटा कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने शव को चादर में लपेट दिया और कमरे में बाहर से ताला लगाकर भाग निकला। इसके बाद वह शव को ठिकाने लगाने की फिराक में जुटा था, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पाया।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बंद कमरे के ताले को खोलने की कोशिश की तो आरोपी ने विरोध किया। उसने कहा कि कमरे में कुछ नहीं है। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर शव बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चिखली चौकी क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, मोतीपुर रामनगर का रहने वाला अर्जुन वाधवानी (30) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बुधवार (2 सितंबर) की रात अर्जुन के दोस्त सुनील वर्मा (30) ने फोन कर उसे अपने किराए के मकान पर बुलाया था।

दोनों के बीच पिछले कुछ समय से पैसों के लेनदेन और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि अर्जुन ने सुनील की बाइक अपने पास रख ली थी। इसी बाइक को लेकर भी दोनों के बीच विवाद था। कमरे में दोनों के बीच पैसों के लेनदेन की बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसी दौरान आरोपी ने डंडे से अर्जुन पर हमला कर दिया। हमले में अर्जुन के सिर पर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने और शव को छिपाने की कोशिश की। उसने अर्जुन के शव को एक बेडशीट में लपेटा और बाहर से कमरे का ताला बंद कर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद वह शव छिपाने की कोशिश में जुटा हुआ था। लेकिन इसी बीच पुलिस को भनक लग गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान बाहर से बंद था। जब पुलिस ने ताला खोलने की कोशिश की तो सुनील ने इसका विरोध किया। उसने पुलिस से कहा कमरे में कुछ नहीं है, लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। पुलिस ने ताला तोड़कर कमरे के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि वहां अर्जुन की लाश पड़ी हुई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के निशान, फिंगरप्रिंट समेत अन्य जरूरी सबूत जुटाए हैं। इसके अलावा क्राइम और साइबर टीम भी जांच में जुटी है।राजनांदगांव के एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि प्राथमिक जांच में मृतक और संदेही वर्मा के बीच उधारी, प्रॉपर्टी डीलिंग और बाइक को लेकर विवाद की बात सामने आई है। पुलिस को आशंका है कि इसी विवाद के चलते हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, मोटरसाइकिल और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में 3 की मौत,एक युवती की हालत गंभीर

राजनांदगांव : छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारीमाहका-भोलापुर मार्ग पर नहर के…

CG Crime : मां ने अपने ही बेटे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के अटल आवास कालोनी पेण्ड्री में एक दिल दहला देने वाली घटना…

CG आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा में खूब मचा बवाल, सख्त नियमों के कारण परीक्षा से वंचित हुए सैकड़ों अभ्य​र्थी

रायपुर : व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों में…

1 of 6