बिहार

शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, आवेदन के लिए नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानिए कब से शुरू होगी प्रक्रिया

पटना : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आवेदन प्रक्रिया की नई तारीख की घोषणा कर दी है। आयोग की ओर से मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि, शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। BPSC के मुताबिक, विज्ञापन संख्या 14/2026 के तहत चौथे चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए संशोधित विज्ञापन जारी किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले विज्ञापन और आवेदन फॉर्म में आवश्यक संशोधन भी किए जाएंगे।

21 सितंबर से शुरू हो सकती है आवेदन प्रक्रिया

आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि TRE-4.0 के तहत विद्यालय अध्यापक के पदों पर नियुक्ति के लिए संशोधित विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन में जरूरी बदलाव किए जाने के बाद 21 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। ऐसे में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब नई तारीख के अनुसार अपनी तैयारी पूरी रखने की सलाह दी गई है। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी और अंतिम तिथि की घोषणा BPSC के संशोधित विज्ञापन के साथ की जाएगी।

अभ्यर्थियों को संशोधित विज्ञापन का करना होगा इंतजार

TRE-4.0 के आवेदन को लेकर पहले जारी कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को संशोधित विज्ञापन का इंतजार करना होगा। आयोग की ओर से आवेदन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

जीजा ने पार की सारी हदें, अपनी ही नाबालिग साली के साथ किया ऐसा काम, मामला जानकर पूरे परिवार के उड़े होश

चंपारण : हिंदू धर्म में पारिवारिक रिश्तों को खास महत्व दिया जाता है। इन्हीं…

1 of 8