रायपुर : कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जन्माष्टमी के दिन पूरे प्रदेश की शराब दुकानें बंद रहेगी। प्रदेश में जन्माष्टमी के दिन शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। शासन ने इस दिन को ड्राई डे घोषित किया है। शराब दुकानों को बंद रखने का आदेश भी जारी कर दिया गया है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर 4 सितंबर को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश की सभी मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब सहित मदिरा विक्रय एवं परोसने वाले सभी लाइसेंसी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
मटन-चिकन की दुकानें भी रहेंगी बंद
वहीं दूसरी तरफ शराब दुकानों के साथ ही जन्माष्टमी के अवसर पर मटन और चिकन की दुकानें बंद रखने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
कलेक्टर और निगम आयुक्तों को पत्र
शासन ने आदेश के पालन के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों को पत्र भेजा है। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। जन्माष्टमी के दौरान धार्मिक एवं पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की ओर से यह निर्णय लिया गया है।












































