नई दिल्ली

बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम.. सितम्बर के पहले ही दिन लगा महंगाई का तगड़ा झटका, जानें कितने चुकाने होंगे

नई दिल्ली : सितम्बर के पहले ही दिन तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के अनुसार, दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर 9.50 रुपये महंगा हो गया है। कीमतों में यह बदलाव 29 अगस्त 2026 से लागू हुआ है। दिल्ली में अब 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,747.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 2,738 रुपये थी। वहीं, चेन्नई में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत 2,916.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यहां 19 किलो का सिलेंडर 2,906 रुपये में मिल रहा था।

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बढ़े

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है कि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी घरेलू गैस ग्राहकों पर इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि, कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में किया जाता है। कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आगे चलकर खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

What's your reaction?

Related Posts

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Breaking News : रद्द हुई सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां, अचानक जारी हुआ आदेश, जानें किस वजह से लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन…

1 of 34