सोशल मीडिया

Viral News : गैस की परेशानी समझकर गई थी डॉक्टर के पास, कुछ घंटों में ही मां बन गई 20 साल की लड़की

Viral News : एक महिला को अचानक पता चलता है कि वह प्रेग्नेट है। इतना ही नहीं वह कुछ घंटों बाद एक बच्चे को भी जन्म दे देती है। इस घटना से न सिर्फ युवती बल्कि डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टर ने इसे क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी बताया है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की एक महिला चार्लोट समर्स ने प्रेग्नेंसी का पता चलने के मात्र 17 घंटे बाद ही बच्चे को जन्म दिया। दरअसल, महिला को आखिरी समय तक पता नहीं था कि वह गर्भवती है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला की उम्र मात्र 20 साल है। जिसने जून में बच्चे को जन्म दिया। इसके पहले उसने बताया था कि बीते कुछ महीनों में उसका वजन बढ़ गया था। इस दौरान उसने सोचा कि ये सब तनाव की वजह से हो रहा है, उसने बताया कि इस बात का उसे बिल्कुल पता नहीं था कि वह प्रेग्नेंट है।

38 हफ्ते से अधिक समय से प्रेग्नेंट थी युवती

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महिला चार्लोट पिछले महीने 6 जून को डॉक्टर के पास गई। उसे लगा कि ग्लूटेन की वजह से उसे कुछ परेशानी हो रही है। इससे आमतौर पर पेट फूलना, गैस की समस्या होती है। लेकिन जब वहां पर डॉक्टर ने उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट किया, तो रिपोर्ट में पता चला कि वह प्रेग्नेंट हैं। जब महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया तो सभी हैरान रह गए क्योंकि युवती 38 हफ्ते से अधिक समय से प्रेग्नेंट थी।

प्रेग्नेसी का पता चलते ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, क्योंकि बच्चे के चारों ओर तरल (एमनियोटिक फ्लूइड) नहीं था। युवती को प्रसव पीड़ा (लेबर) शुरू करवानी पड़ी और सिर्फ सात मिनट बाद उसने बेटे को जन्म दिया। बाद में चार्लोट ने कहा कि सब कुछ अचानक हो गया। उसे समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है, सब कुछ बहुत जल्दी हुआ। बेहोश होने के बाद जब होश आया तो एक बेटा उसकी गोद में था।

जानें क्या होती है क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी?

क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी एक रेयर कंडीशन है। इसमें गर्भावस्था में महिला को आखिरी वक्त तक पता ही नहीं चलता कि वह गर्भवती है। क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी में पीरियड्स जैसी ब्लीडिंग होती रहती है। कोई आम लक्षण नहीं दिखते। न पेट का आकार बढ़ता है। इसके साथ ही बच्चे की मूवमेंट महसूस नहीं होती है। वजन में ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।

What's your reaction?

Related Posts

Viral Video : तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, एक दुल्हन तो 12 कक्षा की छात्रा, देखे वायरल वीडियो

अमरो​हा : शादियों का सीजन वैसे तो खत्म हो गया है, लेकिन शादी से जुड़ा एक वीडियो…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

CG Viral Video : कथा वाचक प्रेमी के साथ कार में संबंध बना रही थी पत्नी, अचानक पहुंच गया पति …देखें पूरा वीडियो

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां…

1 of 20