नई दिल्ली

पुण्यतिथि पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को देश कर रहा नमन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा – ‘देश को दी नई दिशा’

नई दिल्ली : देश पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एक असाधारण राजनेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया।

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर देश उन्हें नमन कर रहा है। दिल्ली में उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर पहुंच कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं।

पीएम मोदी ने भारत रत्न अटल बिहारी को याद करते हुए कहा कि अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया. सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दिल्ली के ‘सदैव अटल’ स्मृति स्थल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

3 बार रहे PM : अटल बिहारी वाजपेयी ने राजनीतिक कुशलता के साथ अपने संवेदनशील व्यक्तित्व से भारतीय राजनीति ने एक अलग पहचान बनाई। वे 3 बार देश के प्रधानमंत्री रहे। उनका पहला कार्यकाल 1996 में 13 दिनों का था, जबकि 1998-99 में उन्होंने दोबारा प्रधानमंत्री का पदभार संभाला। इसके बाद साल 1999 से 2004 तक वो पीएम बने रहे।

भारत रत्न से सम्मानित : अटल बिहारी वाजपेयी को एक प्रखर वक्ता और कवि के तौर पर भी याद किया जाता है। उनके ही नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया। उनकी सरकार के दौरान स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाया गया। अटल बिहारी वाजपेयी को साल 2015 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

What's your reaction?

Related Posts

इस सिम कार्ड यूजर्स को तगड़ा झटका! रातों-रात बंद हुए रोज 1.5GB डेटा वाले ये 5 सबसे सस्ते प्लान

नई दिल्ली:- भारतीय टेलीकॉम दिग्गज भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड पोर्टफोलियो में…

Independence Day 2026 : ‘देश अब छोटे सपनों से चलने वाला नहीं है’, लाल किले की प्राचीर से बोले PM मोदी, देखें लाइव

नई दिल्ली : देश आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक…

EPFO Latest Update Today News : अब ATM और UPI के जरिये भी सीधे EPF का पैसा निकाल सकेंगे लोग, जानें कब से मिलेगी सुविधा

नयी दिल्ली : सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय ईपीएफओ के सदस्य जल्द ही…

Petrol Diesel Prise : GST के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में बड़ी राहत! 82.42 रुपए तक आया दाम, त्योहारों से पहले आए अच्छे दिन

नई दिल्ली : लाख कोशिशों के बाद भी महंगाई कम नहीं हो रही है। आटा, चीनी, पेट्रोल…

1 of 33