Rajnandgaon

CG Police : पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 4 थाना प्रभारियों समेत 6 अधिकारियों के तबादले; SP ने जारी किया आदेश

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने निरीक्षक (TI), उप निरीक्षक (SI) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के तहत चार थाना प्रभारियों समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है।

चार थाना प्रभारियों के बदले गए प्रभार

जारी तबादला आदेश के अनुसार छुरिया, बसंतपुर, डोंगरगांव और सोमनी थाना के प्रभारियों का तबादला किया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ अनुराग सोनवानी को छुरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए फैसला

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए पदस्थापन के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

What's your reaction?

Related Posts

छत्तीसगढ़ के इस गांव ने बदल दी तस्वीर! हर घर सोलर से रोशन, बना प्रदेश में नंबर-1, अब नहीं रहा बिजली बिल का डर

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छोटे से गांव खैरा ने पूरे प्रदेश…

राजनांदगांव SP अंकिता शर्मा को PHQ का नोटिस, विजयादशमी पर AK-47 से हवाई फायरिंग का वीडियो हुआ था वायरल

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा दशहरे…

CG Crime : उधार के पैसों को लेकर प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, दोस्त ने डंडे से पीट – पीटकर उतारा मौत के घाट

राजनांदगांव : राजनांदगांव में प्रॉपर्टी डीलर को उसके दोस्त ने मार डाला। दोनों के…

CG Politics : “सड़क नहीं बनी तो मेरे नाम का कुत्ता पाल लेना”, कांग्रेस विधायक ने विकास का नया पैमाना कर दिया लॉन्च !

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की राजनीति में पक्ष-विपक्ष की बयानबाजी से सभी वाकिफ है।…

1 of 7