Surajpur

CG News : शिक्षा व्यवस्था शर्मसार! नशे में धुत हेडमास्टर का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने दिये जांच के आदेश

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। रामानुजनगर विकासखंड के शाल्ही गांव स्थित खोरखोरीपारा प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक का कथित तौर पर शराब के नशे में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

नशे की हालत में दिखाई देने का दावा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रधान पाठक हरिनंदन सिंह कथित रूप से नशे की हालत में जमीन पर पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल और गाली-गलौज किए जाने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ग्रामीणों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने शिक्षक के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस शिक्षक पर बच्चों के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी है, यदि उसी पर इस तरह के आरोप लगते हैं तो यह शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई पर टिकी निगाहें

फिलहाल पूरे मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो की जांच के बाद जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग क्या कार्रवाई करते हैं।यदि जांच में वीडियो और लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : गजब फर्जीवाड़ा – फर्जी आधार कार्ड से कोर्ट को किया गुमराह, आरोपियों की जमानत कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में न्यायालय को फर्जी दस्तावेजों के जरिए…

CG Crime : दिल दहला देने वाली घटना, मम्मी – पापा में लड़ाई में रोने लगा दुधमुंहा बच्चा, मां ने जमीन पर पटककर ले ली जान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना…

CG News : सड़क निर्माण विवाद में SECL अधिकारी पर हमला, ग्रामीणों ने बनाया बंधक, गुलेल से पत्थर मारकर किया घायल

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क निर्माण को लेकर विवाद हिंसक रूप…

1 of 11