मध्य प्रदेश

Rape Case : भाई कहकर जिस पर किया भरोसा, उसी ने किया ऐसा कांड…, जानकर चौक जाएंगे आप, ऐसे बुझाता रहा अपनी हवस

ग्वालियर : ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। छात्रा की सहेली के भाई ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी को पीड़िता भाई बोलकर बुलाती थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी वृद्ध दादी के साथ माधौगंज थाना क्षेत्र में रहती है। उसके माता-पिता रोजगार के लिए जयपुर में रहते हैं।

आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा, जो पीड़िता की सहेली का भाई है उसे छात्रा भाई बोलती थी। इसी नाते लोकेन्द्र का उनके घर आना-जाना था। पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग ने बताया कि आरोपी को जब पता चला कि वह घर में सिर्फ दादी के साथ अकेली रहती है तो उसने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपी दादी को नुकसान पहुंचाने की धमकी देने लगा। पहली घटना 2 जून को हुई आरोपी जबरन घर में घुस आया और धमकी देकर उसके साथ गलत हरकत की।

किराए के कमरे में बंधक बनाकर किया रेप

इसके बाद आरोपी लगातार धमकाता रहा। 28 जून की रात करीब 1 बजे आरोपी ने दोबारा फोन कर पीड़िता को घर से बाहर बुलाया। बाहर न आने पर घर में घुसने की धमकी दी। डर के कारण जब नाबालिग बाहर आई तो आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर काल्पी ब्रिज कॉलोनी ले गया। वहां एक किराए के कमरे में उसे बंधक बनाकर दोबारा गलत काम किया। लगातार मिल रही धमकियों और शोषण से परेशान होकर पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और माधौगंज थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई।

दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज

वही पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी लोकेन्द्र विश्वकर्मा के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपी फरार है जिसकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What's your reaction?

Related Posts

किन्नर अघोरी काली ने जलती चिता का मांस निकालकर खाया, श्मशान का वीडियो देखकर रह जाएंगे सन्न, देखिए वीडियो

उज्जैन : सावन के पवित्र महीने में बाबा महाकाल के भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही…

थाना प्रभारियों पर बड़ा एक्शन! प्रदेश के 78 टीआई का प्रमोशन वापस, इस वजह से नहीं मिली पदोन्नति

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस में 78 निरीक्षकों (TI) को दिया गया प्रमोशन वापस ले लिया…

बारिश के मौसम में फैली खतरनाक बीमारी! इस जिले में अब तक 10 लोगों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

बालाघाट : मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में इन दिनों मलेरिया का कहर जारी है।…

‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, देखे वायरल हो रहा वीडियो

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह से भाजपा विधायक पूर्व मंत्री जयंत मलैया अपनी ही भाजपा…

पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश

ग्वालियर : कृ​ष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका…

1 of 39