Balod

CG Breaking : पुलिस अभिरक्षा से महिला आरोपी फरार, एसपी का बड़ा एक्शन, 3 पुलिसकर्मी निलंबित

बालोद : पुलिस अभिरक्षा से चोरी के मामले में गिरफ्तार एक महिला आरोपी के फरार होने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर प्रधान आरक्षक शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेश निषाद और महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

चोरी के मामले में गिरफ्तार थी महिला

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चोरी के एक मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने की अभिरक्षा में रखा था। इसी दौरान दोपहर में महिला पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश के लिए तत्काल पुलिस टीमें रवाना की गईं।

फरारी के बाद पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

महिला आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। थाने और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन काफी देर तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

एसपी ने दिखाई सख्ती

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रारंभिक जांच के बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। निलंबित किए गए कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक शिवराम ध्रुव, आरक्षक उमेश निषाद और महिला आरक्षक पूर्णिमा ठाकुर शामिल हैं।

महिला आरोपी की तलाश जारी

पुलिस फरार महिला आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पूरे मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि अभिरक्षा से फरारी कैसे हुई और इसमें किस स्तर पर लापरवाही बरती गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : छात्र की संदिग्ध मौत, तीनों विधायकों ने न्यायिक जांच की मांग, 10वी के छात्र की फंदे पर लटकी मिली थी लाश

बालोद : डौंडी स्थित आदर्श एकलव्य आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में 10वीं कक्षा के…

CG News : कुत्ते से सावधान चार साल के बच्चो को घर से बाहर से खींचकर ले गया, 17 जगह पर काट खाया, हालत गंभीर…

बालोद : जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिल्हाटीखुर्द में एक दिल…

CG News : फर्जी अंगूठे से खड़ा किया 142 सिम का नेटवर्क, डिजिटल पहचान का बड़ा दुरुपयोग, आरोपी पर कसा शिकंजा

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में डिजिटल पहचान से छेड़छाड़ का एक चौंकाने वाला…

1 of 8