मध्य प्रदेश

BJP Leader Arrested : दिग्गज भाजपा नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दो साल पुराने मामले में हुई कार्रवाई

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां भाजपा नेता और जिला पंचायत सदस्य सरबजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भाजपा नेता को दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता सरबजीत सिंह पर NH-44 स्थित एक ढाबे में तोड़फोड़ करने और हवाई फायरिंग करने का आरोप है। इस मामले में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।

मिली जानकारी के अनुसार, बांदरा थाना पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार किया हैं। मामला करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है, जिसमें जांच के बाद अब पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की है। सरबजीत सिंह वर्तमान में सागर के जिला पंचायत सदस्य भी हैं।

भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद गरमाई सियासत

वहीं, भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है। मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पुलिस की कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जताई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। वहीं, इस गिरफ्तारी को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

Breaking : आम आदमी को एक और बड़ा झटका बिजली के दामों में इतने रुपए की बढ़ोतरी, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

जबलपुर : मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। मध्य प्रदेश विद्युत…

1 of 38