अपराध

Crime News : महिला की हत्या करने के बाद युवक ने खाया सल्फास, दो मौतों से इलाके में मचा हड़कंप

पन्ना : जिले के पवई थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने कथित तौर पर पहले एक महिला की हत्या कर दी और उसके बाद सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। घटना में दोनों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृत महिला रजनी शुक्ला आशा कार्यकर्ता थीं और ग्राम सुनबानी की रहने वाली थीं। बताया जा रहा है कि वह पवई में किराए के मकान में रह रही थीं और अपने पति से अलग रह रही थीं। वहीं महिला की हत्या के बाद आत्महत्या करने वाला युवक भी सुनबानी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही एसडीओपी सहित पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने बंद मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लिया। इसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फिलहाल हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

What's your reaction?

Related Posts

पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया…

CG Crime : युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत; जमीन विवाद में हत्या की आशंका

अंबिकापुर/सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में एक युवक का दिनदहाड़े…

Crime News : सेक्स के बाद करता था हत्या! डेटिंग ऐप से बिछाता था जाल, ‘साइको किलर’ को लेकर हुआ सनसनीखेज खुलासा

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल की…

1 of 14