Mahasamund

CG News : चालान की कॉपी के नाम पर पैसे लेने का वीडियो वायरल, आरक्षक लाइन अटैच

महासमुंद : महासमुंद जिले के सांकरा थाना में पदस्थ एक आरक्षक का कथित रूप से पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में सांकरा थाना में पदस्थ आरक्षक अरुण प्रताप सिंह कथित तौर पर चालान की एक प्रति उपलब्ध कराने के बदले 2500 रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह लेन-देन किसी फोटोकॉपी दुकान पर हुआ था।

चालान की कॉपी के लिए पैसे मांगने का आरोप

आरोप है कि जिस दस्तावेज की प्रति नियमानुसार निशुल्क अथवा निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के तहत उपलब्ध कराई जानी चाहिए, उसके लिए आरक्षक द्वारा पैसे की मांग की गई। यह भी दावा किया जा रहा है कि पूरी राशि नहीं देने पर संबंधित व्यक्ति को परेशान करने की बात कही गई थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है।

आरक्षक को किया गया लाइन अटैच

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए महासमुंद की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि सांकरा थाना के एक आरक्षक का पैसों के लेन-देन से जुड़ा वीडियो संज्ञान में आया है। प्राथमिक तौर पर कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि केवल वायरल वीडियो के आधार पर किसी अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी, जिसमें यह पता लगाया जाएगा कि पैसों का लेन-देन किस उद्देश्य से हुआ, राशि देने वाला व्यक्ति कौन था और किन परिस्थितियों में यह रकम दी गई। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG Crime : प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड की पत्थर से कुचलकर हत्या, प्रेमी ने क्यों रची थी हत्या की साजिश, खुला चौकाने वाला राज

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना अंतर्गत ग्राम इंद्रपुर में हुई…

CG News : गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे दबोचा, निर्माण कार्य की एनओसी के लिए ले रहा था घूस

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG News : कार से 9 करोड़ 817 लाख रूपये के सोने के जेवरात पकड़ाया, गुजरात के तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

महासमुंद : महासमुंद जिले में पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है।…

1 of 7