Korba

Korba Breaking : जंगल में पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, मार्च से लापता किसान की हुई पहचान

कोरबा : जिले के रजगामार क्षेत्र स्थित सुआपहाड़ जंगल में बुधवार को एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। कंकाल की पहचान दरगा निवासी मान सिंह (45) के रूप में हुई है, जो मार्च माह से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और अन्य सामान के आधार पर उनकी शिनाख्त की। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह ग्रामीणों ने सुआपहाड़ के घने जंगल में एक पेड़ से कंकाल लटका देखा।

इसके बाद तत्काल इसकी सूचना रजगामार पुलिस चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी विनोद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि जहां कंकाल मिला, वह स्थान पहाड़ी क्षेत्र में करीब 25 किलोमीटर अंदर घने जंगल में स्थित है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मान सिंह खेती-किसानी का कार्य करते थे। होली के बाद से वे अचानक घर से लापता हो गए थे। परिवार ने रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

बाद में परिजनों ने रजगामार चौकी में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कंकाल को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

1 of 34