Mahasamund

CG News : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने खोली सिस्टम की पोल, 5 कर्मचारी निलंबित

महासमुंद : महासमुंद में बोर्ड परीक्षा के दौरान हुई बड़ी लापरवाही ने शिक्षा विभाग को कठघरे में खड़ा कर दिया है। परीक्षा केंद्र के अंदर से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के मामले में विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए केंद्र अध्यक्ष समेत पांच कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, भंवरपुर स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय में परीक्षा के दौरान एक छात्रा डिजिटल कैमरा लेकर एग्जाम हॉल तक पहुंच गई।

सुरक्षा जांच में चूक का फायदा उठाते हुए छात्रा ने परीक्षा कक्ष का वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परीक्षा केंद्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने दायित्वों का सही तरीके से पालन नहीं किया। मामले को गंभीर कदाचार मानते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने कार्रवाई करते हुए पांच कर्मचारियों को निलंबित कर दिया।

जिन कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई है उनमें गंगा प्रसाद पटेल केंद्र अध्यक्ष, अनिरूद्ध भोई सहायक केंद्र अध्यक्ष, दिनेश कुमार दास सहायक केंद्र अध्यक्ष, दुर्गाप्रसाद पटेल पर्यवेक्षक, विजिया बुड़ेक नियमित भृत्य है। विभागीय आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में सभी कर्मचारियों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, महासमुंद निर्धारित किया गया है। साथ ही सात दिनों के भीतर आरोप पत्र तैयार कर संचालनालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG Road Accident : खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी मरीजों को ले जा रही एंबुलेंस, दो महिला समेत तीन की मौत, दो घायल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर एक दर्दनाक…

CG Breaking : जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध, एक साथ 4 कैदी फरार तलाश में जुटी पुलिस ने आम जनता से की यह अपील

महासमुंद : जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। महासमुंद जिला जेल से…

CG : पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामार कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद

पिथौरा : महासमुंद जिले के थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई…

1 of 8