Korba

Korba News : पत्नी के मायके जाने से नाराज पति टॉवर पर चढ़ा, ढाई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

कोरबा : जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमंदी में सोमवार शाम एक युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से नाराज होकर हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़े युवक का यह हाईवोल्टेज ड्रामा लगभग ढाई घंटे तक चलता रहा, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, करमंदी निवासी मुकेश सांडे का अपनी पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था। लगातार हो रहे झगड़ों से परेशान होकर पत्नी कुछ दिन पहले मायके चली गई थी।

युवक ने उसे मनाने की कई कोशिशें कीं, लेकिन पत्नी वापस आने को तैयार नहीं हुई। इससे आक्रोशित होकर सोमवार शाम युवक नशे की हालत में गांव के पास स्थित हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा। ग्रामीणों की नजर जब युवक पर पड़ी तो वे दहशत में आ गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टॉवर की अधिक ऊंचाई के कारण युवक से सीधे संवाद करना मुश्किल था, ऐसे में पुलिस ने मोबाइल के जरिए उससे संपर्क साधने की कोशिश की।

शुरुआत में युवक बातचीत के लिए तैयार नहीं था और बार-बार करंट प्रवाहित तार को छूने की कोशिश कर रहा था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। काफी मशक्कत के बाद थाना प्रभारी ने युवक को बातचीत के लिए राजी किया। युवक ने शर्त रखी कि उसकी पत्नी घर लौटने के लिए तैयार होगी, तभी वह नीचे उतरेगा, अन्यथा जान दे देगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक की पत्नी से संपर्क किया। समझाइश के बाद पत्नी ने पति के साथ विवाद न करने की शर्त पर घर लौटने की सहमति दी।

थाना प्रभारी का बयान

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ से स्थिति को संभाला गया। युवक काफी उत्तेजित था और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था। उसे शांत कर बातचीत के जरिए नीचे उतारना प्राथमिकता थी। काफी समझाइश और परिवार से समन्वय के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया। एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल भेजा गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

Korba News : अजब – गजब चोर, काजू – किशमिश और बिस्किट चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को बतायी अजीब वजह

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां…

Korba : नाबालिग ने मृत बच्चे को दिया जन्म, पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती होने का हुआ खुलासा

कोरबा : कोरबा के वनांचल क्षेत्र लेमरू में एक नाबालिग के साथ उसके प्रेमी ने दैहिक…

Korba : उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पर पूर्व मंत्री जयसिंह ने उठाये सवाल, मंत्री के परिवार और भाई को लेकर कह दी ये बड़ी बात

कोरबा : छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल…

1 of 21