Korba

CG: खेत में काम करने गए किसान पर हाथी ने किया हमला, हुई मौत

कोरबा :- जिले के करतला वन परिक्षेत्र के बड़मार गांव में हाथी के हमले में एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाथियों के दल से बिछड़ा एक दंतैल जंगल से निकलकर खेत की ओर पहुंच गया, जहां काम कर रहे किसान का उससे आमना-सामना हो गया। हाथी ने किसान पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग मामले की जांच और निगरानी में जुट गया है।

जानकारी के अनुसार, घटना बड़मार गांव से लगे लगभग 2 किलोमीटर अंदर जंगल में घटी है, जहां खेत से काम कर वापस लौटते समय बड़मार निवासी 53 वर्षीय जगेश्वर राठिया का सामना हाथी से हो गया. किसान को हाथी के हमले से बचने का मौका ही नहीं मिला और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

खेत में काम करने गए अन्य किसानों की जगेश्वर पर नजर पड़ने के बाद परिजनों और वन विभाग को सूचना दी. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते आगे की कार्रवाई की शुरू कर दी है. इसके साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों ने खेत में काम कर रहे किसानों को घर जाकर हाथी आने की सूचना देने के लिए ताकीद किया.

करतला रेंजर अक्ष ऋषि ने बताया कि तीन दिनों से लोनर हाथी बाड़मार जंगल और आसपास विचरण कर रही है. वन विभाग ने पहले भी मुनादी कराई थी, और आज भी आसपास गांव में मुनादी कराई जा रही है. मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर मिलने वाली तत्कालीन सहयोग राशि प्रदान की जाएगी.

What's your reaction?

Related Posts

Korba : शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ा युवक, 6 घंटे तक चला समझाइश का दौर; सुरक्षित नीचे उतरा

कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के…

Korba : गणेशोत्सव को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट, शहर में बाइक पेट्रोलिंग कर गणेश पंडालों का लिया जायजा

कोरबा : अभी चल रहे गणेशोत्सव, गणपति विसर्जन और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण एवं…

Korba : पूर्व जनपद अध्यक्ष प्रकाश जाखड़ बने जनपद पंचायत संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, रायपुर में गठित हुई नई कार्यकारिणी

रायपुर/कोरबा : छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष संघ की प्रदेश स्तरीय…

Korba : बालको की जर्जर सड़कों पर बिखरती जिंदगी, जब रक्षक ही मौन हों तो न्याय किससे मांगें ? दो घरों के बुझ गए चिराग

वेदांता की ऊंची चिमनियों से निकलता धुआं या कोरबा की बेबस जनता का दम? मुनाफे के…

1 of 33