Rajnandgaon

CG: नेशनल हाईवे 930 पर मालवाहक पलटा, दो महिलाओं की मौत, चार की हालत गंभीर

राजनांदगांव:- मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नेशनल हाईवे 930 पर मोहला-मानपुर क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीटेझर और पैंदुर गांव के बीच एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार वाहन (सीजी-08 एयू -5673) में कुल 13 लोग सवार थे, जो राजनांदगांव में आयोजित उर्स से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मामला खड़गांव थाना क्षेत्र का है

हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चार घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया है। यह मामला खड़गांव थाना क्षेत्र का है।

बुधवार रात भी राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर हुआ था सड़क हादसा

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 930 एक बार फिर खून से लाल हो गया। बुधवार की बीती रात लगभग 9 बजे जमहिटोला प्लाजा और ग्राम गुजरा के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक (CG 15 DE 5031) ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : जीजा ने अपनी ही साली से किया रेप …. इस बहाने दिल्ली ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पहुंचा सलाखों के पीछे

राजनांदगांव : कलयुग में रिश्तों की अहमियत कम होती जा रही है। आजकल लोग अपने…

CG Breaking News : खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने लोगों पर किया हमला 2 की मौत, आधा दर्जन ग्रामीण घायल,

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिले में मधुमक्खी के हमले से दो ग्रामीणों की मौत हो…

CG Crime : मां ने अपने ही बेटे के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, अस्पताल में हुई मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के अटल आवास कालोनी पेण्ड्री में एक दिल दहला देने वाली घटना…

1 of 6