अपराध

Breaking : महापौर पर जानलेवा हमले की कोशिश, बदमाशों ने बीच सड़क पर लोहे की रॉड से गाड़ी किया वार, गार्ड ने ऐसे बचाई जान

ग्वालियर : मध्यप्रदेश में ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार बुधवार देर शाम जानलेवा हमला किया गया है। अज्ञात हमलावरों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाया। हमलावरों ने लोहे की रॉड से महापौर की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए। यह हमला उज्जैन-मक्सी रोड पर हुआ है। घटना को जानकारी उज्जैन एसपी को दे दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला उज्जैन-मक्सी रोड का है। महापौर डॉ. शोभा सिंह सिकरवार दौरे पर थी। इसी दौरान हमलावरों ने लोहे की रॉड से महापौर की गाड़ी पर हमला कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, महापौर के साथ मौजूद सुरक्षा गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

प्राथमिक आशंका है कि यह हमला नशे में धुत असामाजिक तत्वों या बदमाशों द्वारा किया गया है। घटना की सूचना तत्काल उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (SP) को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल महापौर सुरक्षित बताई जा रही हैं।

What's your reaction?

Related Posts

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

Crime News : नकाबपोश बदमाशों ने बुजुर्ग पर किया चाकुओं से हमला, खून से लथपथ छोड़ लाखों के जेवर और नकदी लूटकर हुए फरार

इटारसी : इटारसी के सिवनी मालवा इलाके में देर रात हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे…

Crime News : इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी – प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या शव के टुकड़े कर जलाकर खेत में दफनाया

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने…

1 of 12