Mahasamund

CG Crime : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, इस वजह से दोस्तों ने ही जंगल में लेजाकर की थी हत्या, 3 गिरफ्तार

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का सनसनीखेज खुलासा किया है। यह हत्या किसी दुश्मन ने नहीं, बल्कि मृतक के अपने ही दोस्तों ने की थी… और इस पूरी वारदात की जड़ बनी शराब और गाली-गलौज। दरअसल, खट्टी जंगल में मिले युवक के शव की पहचान खैरा निवासी 23 वर्षीय प्रकाश पटेल के रूप में हुई थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपी आपस में दोस्त थे, लेकिन शराब के नशे में हुई गाली-गलौज ने इस दोस्ती को दुश्मनी में बदल दिया… और आखिरकार ले ली एक जान। 6 अप्रैल को खट्टी जंगल में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला था। शरीर पर चोट के कई निशान थे और गले में गमछा बंधा हुआ था, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना से पहले मृतक अपने दोस्तों के साथ था।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिछले महीने शराब के नशे में मृतक ने अपने दोस्तों के साथ गाली-गलौज की थी, जिसका बदला लेने की साजिश रची गई। 5 अप्रैल की रात आरोपियों ने प्रकाश पटेल को बुलाया, पहले उसके साथ मारपीट की… फिर बाइक में बैठाकर खट्टी जंगल ले गए। जहां कांच की बोतल और पत्थरों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की लगातार दबिश के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG Job : युवाओं के लिए सुनहरा मौका इन जिलों में लगेगा प्लेसमेंट कैंप, 10वीं – 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन – देखिए पूरी डिटेल

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर…

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने…

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG News : गांव का सरपंच रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB की टीम ने ऐसे दबोचा, निर्माण कार्य की एनओसी के लिए ले रहा था घूस

महासमुंद : जिले से इस वक्त की बड़ी खबर… एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए एक सरपंच…

1 of 7