Kawardha

CG News : मंदिर विवाद मामले में आया नया मोड़, महिला ने निकाला हनुमान जी का वस्त्र, फिर किया आग के हवाले, CCTV में कैद हुई घटना

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कामठी गांव के एक प्रचीन मंदिर को लेकर करीब तीन साल पहले उठा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। आरोप है कि बड़ादेव के पुजारी की पत्नी पर मंदिर में स्थापित हनुमान जी के वस्त्र निकालकर जला दिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

दरअसल, कुकदुर थाना क्षेत्र के कामठी गांव के बीच प्राचीन मंदिर प्रांगण है, जिसमें बहुत से देवी-देवता की मंदिर और मूर्ति स्थापित है। कुछ गांव वालों का कहना है कि वे मंदिर में लंबे समय से पूजा-पाठ करते आ रहें, लेकिन कुछ वर्षों से गोंडवाना समाज मंदिर में अपना अधिकार बता रहा है। नया नामकरण कर मंदिर में सतरंगी झंड़ा लगा दिया है। इसी को लेकर गांव वाले और गोड़वाना समाज के बीच विवाद चल रहा है।

अब एक बार फिर इस पूरे मामले को लेकर विवाद सामने आया है। आरोप है कि बड़ादेव के पुजारी की पत्नी पर मंदिर में स्थापित हनुमान जी के वस्त्र निकाल कर ले गई और उसे जला दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले नवरात्रि में दुर्गा मूर्ति स्थापना को लेकर भी यहां विवाद हो चुका है, जिससे इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों का तीसरे दिन भी धरना जारी, नगाड़ा बजाकर 1600 पदों पर वेटिंग लिस्ट से नियुक्ति की मांग

कवर्धा : छत्तीसगढ़ के कवर्धा में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का धरना प्रदर्शन…

CG: कांग्रेस नेता रेप मामले में गिरफ्तार: शादी से पहले गर्लफ्रेंड ने भेजवा दिया जेल, 10 साल तक दोस्ती कर करता रहा रेप

कवर्धा :- एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि…

1 of 7