सोशल मीडिया

टोल प्लाजा में युवती किया हंगामा, सबके सामने करने लगी ऐसा काम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो देखे पूरा वीडियो

झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी में एक युवती ने टोल प्लाजा पर जमकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ भी की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि, युवती ने करीब एक घंटे तक हंगामा किया और एक-एक करके तीन बूम को तोड़ डाले। उक्त युवती ऑर्केस्ट्रा डांसर बताई गई है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई छानबीन शुरु कर दी है।

वायरल हुआ युवती का वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो झांसी जनपद के सकरार थानान्तर्गत खजुराहो हाईवे पर लुहारी टोल का बताया जा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक युवती गाली गलौज करते हुए हंगामा कर रही है और वह वहां लगे बूमों को तोड़ रही है।

युवती ने क्यों किया हंगामा

इस मामले की जानकारी देते हुए सकरार थाना पुलिस ने बताया कि, खजुराहो की ओर से किसी प्रोग्राम में हिस्सा लेकर कार से अपनी मित्र के साथ झांसी आ रही युवती कुछ देर टोल के पास रुकी। इसी बीच उसे पता चला कि उसका फोन कहीं गायब हो गया है। इसी बात को लेकर वह टोल कर्मियों से सीसीटीवी कैमरा चैक कराने की जिद करने लगी। मौजूद कर्मचारियों ने उसे समझाया कि अभी कर्मचारी नहीं है, वह कुछ देर रुके तो कैमरे दिखा दिए जाएंगे, लेकिन वह नहीं मानी और हंगामा करने लगी। काफी देर तक चले हंगामे के बाद लोगों ने समझाकर उसे शांत कराया। हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। युवती झांसी की रहने वाली बताई गई है।

What's your reaction?

Related Posts

‘महिलाओं को भेजते हैं मेरे पास…’ भाजपा विधायक ने मंच से कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा

शिवपुरी : प्रदेश के भाजपा नेताओं और विधायकों के बयान इन दिनों बेहद सुर्खियों में…

‘Hello Friends …’ कहकर PM मोदी ने जारी किया तीसरा VIDEO! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र…

चलती ट्रेन के AC कोच में मनाई गई सुहागरात? फर्स्ट क्लास केबिन को बना दिया लग्जरी हनीमून सूट, देखे Viral Video

नई दिल्ली : आमतौर पर शादी के बाद सुहागरात के लिए घर, होटल या रिजॉर्ट के कमरों को…

1 of 21