Jashpur

CG Crime : जादू-टोना के शक में महिला का मर्डर, इलाके में फैली सनसनी

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां जादू-टोना के शक में एक वृद्ध महिला को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जाता है कि आरोपी छंदनु राम को लंबे समय से शक था कि गांव में अकेली रह रही वृद्ध महिला उसके परिवार पर जादू-टोना करती है।

डंडे से किया ताबड़तोड़ हमला

जानकारी के अनुसार, घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत गितारीपानी गांव की है, आरोपी का बच्चा अक्सर बीमार रहता था, जिसे लेकर वह महिला पर अंधविश्वास के चलते आरोप लगाता था। आरोपी ने गुस्से में आकर वृद्ध महिला पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी छंदनु राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Breaking : प्रिंसिपल की गंदी हरकत से तंग आकर छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, हॉस्टल के स्टडी रूम में मिली छात्रा …

जशपुर : जशपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मिशनरी स्कूल में…

CG शराबी सिपाही : “आज थोड़ा ज़्यादा हो गया …. अब नहीं पिऊंगा” आरक्षक शराब के नशे में धुत, वीडियो हुआ वायरल

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से पुलिस विभाग की साख पर सवाल उठाने वाली एक…

1 of 5