Durg

CG : जीजा – साली मिलकर चला रहे थे सेक्सटॉर्शन रैकेट, …. ऐसे हुआ पर्दाफाश

दुर्ग : नंदनी थाना पुलिस में सेक्सट्रार्शन का मामला सामने आया है। महिला आरोपी ने प्रार्थी को ब्लैकमेल करने सोशल मीडिया पर मेलजोल बढ़ाकर उसे प्रेमजाल में फंसाया और वीडियो कॉल करके रिकॉर्डिंग बना ली। इसके बाद अपने जीजा के साथ मिलकर प्रार्थी को उसका अश्लील वीडियो परिजन और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर 2 लाख रुपए वसूल लिए। पुलिस ने धारा 308(2), 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर वृंदा नगर निवासी जीजा चिंटू उर्फ मोहम्मद असलम को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं महिला आरोपी दामिनी सोनी की तलाश की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि 27 जून को प्रार्थी ने नंदिनी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सिद्वार्थ नगर कोसानाला निवासी आरोपी दामिनी सोनी से वर्ष 2009-2010 परिचय हुआ। वर्ष 2013-2014 में शादी होने के बाद बातचीत बंद हो गई। चार साल पहले उसने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोबारा बातचीत शुरू की।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन उग्र, ‘मटका फोड़’ आंदोलन में भाजपा नेता घायल, कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा

दुर्ग/भिलाई :4 नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा…

CG: अपराधियों के हौसले बुलंद, 24 घंटे के अंदर 2 युवकों की हत्या, कहीं टंगिए से वार तो कहीं पत्थर से कुचला सिर

दुर्ग:- जिले में एक ही दिन के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर दो हत्या की वारदात हुई…

1 of 18