Janjgir - Champa

CG Road Accident : स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, मैडम समेत 15 बच्चे घायल

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूली बच्चों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मैडम सहित करीब 15 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर का है। बताया जा रहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर की वैन क्रमांक CG 11 BM 9940 आज सुबह मुड़पार से बच्चों को लेकर कुथुर आ रही थी।

इसी दौरान रामनगर-कुथुर के पास वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलटी खाते हुए जा गिरी। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया।

हादसे में वैन में सवार मैडम सहित लगभग 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

What's your reaction?

Related Posts

CG : इंस्टाग्राम पर युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो पोस्ट कर मांगे 70 हजार रुपये, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : सोशल मीडिया के जरिए युवती को बदनाम कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह…

CG Breaking : तालाब में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, एक साल से लापता युवक के रूप में हुई पहचान

जांजगीर-चांपा : जिले के राहौद नगर पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तालाब…

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG : शराबी दूल्हे को लौटा दी थी बारात … फिर अचानक उसी के साथ हुई शादी! 7 दिन बाद ऐसा क्या हुआ कि बदल गया पूरा फैसला?

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में शराब पीकर बारात लाने वाले दूल्हे को सबक…

1 of 15