Korba

Korba : पूर्व गृहमंत्री के बेटे का बवाल, शराब के नशे में एक्सीडेंट किया, फिर थाने में सबको देने लगा धमकी, सियासी रसूख के सामने बेबस कानून

कोरबा : कोरबा में एक बार फिर सत्ता के प्रभाव और कानून व्यवस्था की मजबूरी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। ताजा मामला पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के बेटे संदीप कंवर से जुड़ा है। जिसने शराब के नशे में सड़क किनारे लगे एक दुकान को टक्कर मारने के बाद दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। घटना के बाद पुलिस कार्रवाई करती, उससे पहले ही संदीप कंवर ने कोतवाली थाने में बवाल मचाकर मौके से कार लेकर निकल गया। इस घटना ने एक बार फिर राजनीतिक रसूख के सामने बेबस कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।

ये पूरा घटनाक्रम कोरबा के कोतवाली थाना क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड के पास का है। बताया जा रहा है कि संदीप कंवर शराब के नशे में स्वीफ्ट डिजायर कार चला रहे थे। इसी दौरान उनकी कार एक सेवई की दुकान से जा टकराई। यह दुकान एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता की बताई जा रही है। अचानक हुई इस घटना से दुकान को नुकसान पहुंचा और आसपास मौजूद लोग भी दहशत में आ गए।घटना के बाद जब दुकान संचालक बुजुर्ग अजीम कुरैशी ने संदीप कंवर को समझाने की कोशिश की, तो मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया। आरोप है कि नशे में धुत संदीप कंवर ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप कंवर को कार सहित कोतवाली थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि थाने पहुंचने के बाद भी संदीप कंवर का व्यवहार आक्रामक ही बना रहा। शराब के नशे में उन्होंने पुलिस अधिकारियों के सामने ही गाली-गलौच शुरू कर दी। इस दौरान कुछ समर्थक भी थाने पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समर्थकों ने संदीप कंवर को कार में बैठाया और थाने से लेकर चले गए, जबकि पुलिस अधिकारी मौके पर मूकदर्शक बने रहे। यह पूरा घटनाक्रम कई गंभीर सवाल खड़े करता है। अगर किसी आम व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में इस तरह की घटना की जात, तो संभवतः उसके खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई होती।

लेकिन जब मामला प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़ा हो, तो कानून का रवैया भी बदल जाता है। कोरबा की यह घटना केवल एक विवाद नहीं, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल है, जो बराबरी के सिद्धांत पर चलने का दावा करती है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर कानून के प्रति जनता का भरोसा कायम रख पाता है या नहीं। ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा। लेकिन इस घटना को लेकर आम नागरिकों के साथ ही पुलिस विभाग में भी काफी चर्चा है, क्योंकि ये घटना आम नागरिक के साथ ही एक महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता के साथ घटित हुई है।

What's your reaction?

Related Posts

कोरबा SP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, महिला से छेड़छाड़ की शिकायत पर लिया एक्शन, थाने में दर्द हुई FIR

कोरबा : कोरबा SP ने कटघोरा थाने में पदस्थ एक सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया…

Korba : विधायक मद की सड़क में ही कर दिया लाखों का घोटाला, सड़क बनाये बगैर ही 90 फीसदी पेमेंट का कर दिया भुगतान

कोरबा : कोरबा जिले में विधायक मद से बनने वाले सड़क में लाखों रूपये के घोटाले का…

Korba : S. S. प्लाजा काम्लेक्स में भीषण आग, ज्वेलरी शाॅप सहित कई दुकाने आग की चपेट में, दमकल की टीम आग पर काबू पाने जुटी

कोरबा : कोरबा में एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस की दुकानों में आज सुबह भीषण आग लग गयी।…

CG News : बहू दे रही थी 12वीं बोर्ड की परीक्षा, सेंटर में बिना ड्यूटी घूमते मिले प्रिंसिपल, BEO ने DEO को भेजी रिपोर्ट

कोरबा : कोरबा जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान नियमों की अनदेखी का सनसनीखेज मामला…

CG : मैट्रिमोनियल साइट पर फंसी कोरबा की युवती, शादी और नौकरी का झांसा देकर 8 लाख की ठगी, बिलासपुर में दुष्कर्म

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए ठगी और दुष्कर्म का सनसनीखेज…

1 of 18