Mahasamund

CG : प्यार की खौफनाक सजा? गर्लफ्रेंड से मिलने गया था गांव, फिर जो हुआ रूह कंपा देगा, पहाड़ियों में मिली सड़ी – गली लाश

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। 29 जनवरी से रहस्यमयी ढंग से लापता 17 वर्षीय किशोर राजा उर्फ उद्रेश वर्मा का शव आज जमनीडीह के पास पहाड़ी जंगल में सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ है।

प्रेम प्रसंग और मौत

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि 29 जनवरी को राजा अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके गांव पहुंचा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने उसे देख लिया और उसका पीछा करना शुरू कर दिया।

खुद जंगल में समा गया

चर्चा है कि जब ग्रामीणों ने राजा और उसके दोस्तों को घेरा, तो राजा ने अपने दोस्तों की जान बचाने के लिए उनसे वहां से भाग जाने को कहा। दोस्त तो निकल गए, लेकिन राजा खुद को बचाने के लिए घने जंगल और पहाड़ियों की ओर भाग निकला। उसके बाद से वह कभी वापस नहीं लौटा। परिजनों की शिकायत पर भंवरपुर चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

क्या यह हत्या है?

आज जमनीडीह की पहाड़ियों में बदबू आने पर जब ग्रामीण वहां पहुंचे, तो राजा की लाश मिली। क्या ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट की या जंगल में भागते समय उसके साथ कोई हादसा हुआ? पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि राजा की मौत चोट लगने से हुई, गला घोंटने से या किसी और कारण से।

किशोर की लाश मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना को लेकर गांव में तनाव और सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस अब उन दोस्तों और गांव के संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तैयारी कर रही है जिन्होंने अंतिम बार राजा को देखा था।

What's your reaction?

Related Posts

CG : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत, तीसरे की हालत गंभीर

महासमुंद : जिले में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।…

CG News : नेशनल हाईवे पर मौत बनकर फटा सिलेंडर, धू-धू कर जली पिकअप, देखें दिल दहला देने वाला मंजर का वीडियो

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल…

CG : पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध छापामार कार्रवाई आरोपी के कब्जे से 06 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद

पिथौरा : महासमुंद जिले के थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई…

1 of 7