मध्य प्रदेश

Viral Video : सरेआम भाजपा नेता महिला के साथ कर रहे थे …. ऐसा काम, वायरल हो गया दबंगई का वीडियो देखें वायरल वीडियो

सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी जिले से भाजपा नेता की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बहरी थाना क्षेत्र के बस स्टैंड पर, पुलिस थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर भाजपा नेता संतोष पाठक ने एक महिला दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है। इस मामले में कांग्रेस ने जमकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।

सरेराह मारपीट और गाली-गलौज

जानकारी के अनुसार, भनवार गांव की निवासी हेमा सिंह हनुमना मोड़ के पास एक छोटी दुकान में सब्जी बेचकर अपना गुजारा करती थी। आरोप है कि भाजपा नेता संतोष पाठक ने तीन महीने पहले महिला की गोमती में तोड़फोड़ कर उसे वहां से हटा दिया था। इतना ही नहीं, उस जगह पर अपनी दुकान रख दी और उसे किराए पर भी चढ़ा दिया। जब पीड़िता ने वहां दुबारा हाथ ठेला लगाकर सब्जी बेचना शुरू किया, तो आरोपी ने उसका ठेला भी गायब करवा दिया। इसके बाद जब पीड़िता उसी स्थान पर बैठकर सब्जी बेचने पहुंची, तो संतोष पाठक ने महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

विपक्ष ने साधा निशाना

आरोपी संतोष पाठक को क्षेत्रीय भाजपा विधायक विश्वामित्र पाठक का बेहद करीबी बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है वहीँ विपक्ष वीडियो के वायरल होते ही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे है।

देखे पूरा वीडियो

What's your reaction?

Related Posts

Suicide News : ‘भाजपा’ ने की आत्महत्या, मौत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये चीज, देखने वाले भी रह गए हैरान

सिंगरौली : मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से एक अत्यंत हृदय विदारक और झकझोर देने…

1 of 38