Janjgir - Champa

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग, एक चालक जिंदा जला, एक अन्य की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में आज रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अकलतरा-बलौदा मुख्य मार्ग पर ग्राम कोटगढ़ के पास सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच कोयले से लदे तीन ट्रेलर आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते तीनों वाहनों में आग भड़क उठी। इस भयावह हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक ये भीषण सड़क हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में घटित हुआ। बताया जा रहा है कि आज तड़के इस सड़क दुर्घटना में तीनों ट्रेलर तेज रफ्तार में थे। आशंका जताई जा रही है कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने या अचानक ब्रेक लगने के कारण यह हादसा घटित हुआ। टक्कर के बाद ट्रेलरों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और केबिन में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने साहस का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल चालक को जलते हुए ट्रेलर के केबिन से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं एक चालक केबिन में ही फंस गया, जिससे उसकी जिंदा जलकर मौत हो गयी। तीसरे चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही अकलतरा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस दौरान अकलतरा-बलौदा मार्ग पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। पुलिस ने मृतक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है। इस हादसे ने एक बार फिर भारी वाहनों की रफ्तार और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG : 22 लोगों की जान लेने वाला “मौत का पिकनिक स्पॉट” बंद.. जिला प्रशासन ने लगाई एंट्री पर रोक, बोर्ड पर लिखी चेतावनी

जांजगीर-चाम्पा : जिले का मशहूर लेकिन खतरनाक पिकनिक स्पॉट देवरी को फिलहाल अस्थाई…

CG News : दो माह बाद भी अनसुलझा कोसा हत्याकांड, अब गांव में डेरा डालेगी पुलिस ASP के नेतृत्व में SIT गठित

जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो माह पहले हुए अमित…

CG News : गैंगरेप-हत्या मामले में बड़ा फैसला, दो दोषियों को 4-4 बार उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा में गैंगरेप, हत्या और लूट के एक सनसनीखेज मामले में…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 16