Kanker

CG Viral Video : खुल्लम – खुल्ला प्यार गर्लफ्रेंड को गोद में बिठाकर सड़क पर घूमता रहा आशिक, VIDEO हो रहा VIRAL

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। नेशनल हाईवे 30 पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाइक सवार एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक बाइक चला रहा है, जबकि युवती बेहद असुरक्षित तरीके से उसके सामने बैठकर फिल्मी अंदाज़ में रोमांस करती नजर आ रही है।

न सुरक्षा और न ही यातायात नियमों का कोई ख्याल – यह दृश्य न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता था। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कांकेर जिले के नेशनल हाईवे 30 का है, जहां रोजाना भारी वाहनों के साथ तेज रफ्तार ट्रैफिक चलता है। ऐसे में इस तरह का स्टंट और रोमांटिक हरकत न केवल बाइक सवार कपल की जान जोखिम में डालता है, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा पैदा करता है। गौरतलब है कि नेशनल हाईवे 30 पर पिछले कुछ महीनों में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ी है।

कई हादसों में लोगों की जान भी जा चुकी है, इसके बावजूद कुछ लोग यातायात नियमों को मजाक समझकर खुलेआम उल्लंघन करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जागरूकता और सख्ती के बावजूद कुछ लोग अपनी और दूसरों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे। सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस वीडियो को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। कई यूजर्स ने इसे गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया है कि जब लगातार हादसे हो रहे हैं, तब भी ऐसे लोग आखिर क्यों सबक नहीं ले रहे। इस मामले पर यातायात पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर बाइक सवार की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यदि पहचान हो जाती है, तो मोटर व्हीकल एक्ट के तहत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है। नियमों के मुताबिक, इस तरह से खतरनाक तरीके से बाइक चलाना और सड़क पर स्टंट करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा – युवक का महिला डॉक्टर सहित स्टाफ पर अभद्र व्यवहार, वीडियो वायरल

कांकेर : नरहरपुर थानाक्षेत्र के अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में एक युवक द्वारा महिला…

1 of 6