Janjgir - Champa

CG Viral Video : धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध, गांव में मचा हड़कंप वीडियो हुआ वायरल

जांजगीर-चांपा : नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गरीब किसान ने धान का टोकन नहीं कटने से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया। मामला ग्राम कसौंदी का है, जहां किसान अनिल गड़ेवाल धान खरीदी का टोकन नहीं कटने से काफी दिनों से परेशान था। अपनी समस्या को लेकर वह बार-बार संबंधित विभागों के चक्कर काट रहा था,

लेकिन समाधान नहीं मिलने से आहत होकर किसान ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तहसीलदार, एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी किसान को समझाइश देने में जुटे हुए हैं, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ग्रामीणों का कहना है कि धान खरीदी में टोकन कटौती और किसानों की समस्याओं को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समय पर समाधान नहीं होने से किसान मानसिक रूप से टूट रहे हैं। फिलहाल प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है और किसान को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना ने एक बार फिर धान खरीदी व्यवस्था और किसानों की परेशानियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's your reaction?

Related Posts

CG News : खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने लगायी बैराज में छलांग, रिजल्ट के बाद से ही चल रहा था परेशान, तलाश जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां…

CG Crime : मामूली विवाद बना जानलेवा, पत्नी से झगड़े के बाद युवक की हत्या, 2 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले…

CG Breaking : घूसखोरों पर बड़ा एक्शन 35000 रुपये लेते पकड़ाये तीन अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, निलंबन का आदेश हुआ जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 of 12