Durg

CG : छत्तीसगढ़ में प्लास्टिक की बोतल में मिलेगी शराब, कैंसर के सवाल पर बोले मंत्री- अनुभव नहीं, पहले खुद पीकर देखूंगा फिर बताऊंगा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ सरकार ने नई शराब नीति के तहत कांच की बोतल के स्थान पर प्लास्टिक की बोतल में शराब बेचने का निर्णय लिया है। इस फैसले के बाद विभिन्न तरह की चर्चाएँ और सवाल सामने आए हैं। इस मामले पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि प्लास्टिक की बोतल में शराब पीने से कैंसर होता है या कांच की बोतल में इसका उन्हें अनुभव नहीं है। उन्होंने कहा कि वे इसका अनुभव लेंगे और फिर जानकारी साझा करेंगे।

धान खरीदी की अंतिम तिथि

सरकार ने इस साल की धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की थी। चूंकि 31 जनवरी शनिवार है, इसलिए दुर्ग जिले में धान की खरीदी आज शाम तक ही की जाएगी और इसके बाद सॉफ्टवेयर लॉक कर दिया जाएगा। कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जिन किसानों के धान अभी भी बचे हैं, उनके धान की खरीदी की व्यवस्था की गई है और उन्हें उचित मूल्य मिलेगा। हालांकि, धान खरीदी की मियाद बढ़ाने के सवाल पर मंत्री मौन रहे। कृषि मंत्री के बयान से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बचे हुए धान की खरीदी और मियाद बढ़ाने से किसानों को कितना लाभ मिलेगा।

कांग्रेस का धरना और चक्का जाम

धान खरीदी में किसानों को हो रहे नुकसान को लेकर कांग्रेस ने दुर्ग में धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया। इस पर मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस का धरना प्रदर्शन बहुत अच्छा है उन्हें शुभकामनाएं हैं और जो भड़काने का काम करते हैं, उनके समय में क्या चल रहा था, उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कुछ टिप्पणी की जिसे पूरी तरह शब्दों में नहीं दोहराया जा सकता, लेकिन उन्होंने अपने बयान को संभालते हुए जारी रखा।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : नवविवाहिता की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, पति ने सिर पर मुक्के मारे फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट

दुर्ग : धमधा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता अन्नू खांडे की हत्या के मामले में पुलिस…

छत्तीसगढ़ में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, SAGES में Recruitment का तरीका बदला, शिक्षा मंत्री यादव ने खुद दी जानकारी

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव…

CG News : इस जिले में बिना हेलमेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने जारी किया सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में जिला प्रशासन ने लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं…

CG Crime : कांवड़ यात्रा में मचा हड़कंप महिला पर फेंका तेजाब, बेटी – बेटा भी हुए घायल, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग : सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान दुर्ग जिले से दिल दहला…

CG : जिला अस्पताल में मरीज से 30 कदम दूर था ब्लड बैंक, फिर भी नहीं बच सकी जान, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल

दुर्ग : दुर्ग जिला अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित 20 वर्षीय दीपिका गाड़ा…

1 of 23