Janjgir - Champa

CG News : पावर प्लांट में शटडाउन ड्यूटी के दौरान सिर पर गिरा लोहा, ठेका मजदूर ने तोड़ा दम

जांजगीर-चांपा : मड़वा स्थित एबीव्ही थर्मल पावर प्लांट में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शटडाउन कार्य के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक ठेका मजदूर की जान चली गई। घटना के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा और मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांत कराया।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के चुहिया गांव निवासी 42 वर्षीय गणेशराम यादव दत्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत पावर प्लांट में कार्यरत था। 14 जनवरी की रात वह शटडाउन कार्य के दौरान ड्यूटी पर था, तभी अचानक भारी लोहे का मटेरियल उसके सिर और शरीर पर गिर पड़ा। हादसे में उसकी रीढ़ की हड्डी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसे सांस लेने में गंभीर दिक्कत होने लगी।

साथी मजदूरों की मदद से उसे पहले मड़वा अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर चांपा के निजी अस्पताल रेफर किया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा भेजा गया। अगली सुबह अस्पताल पहुंचे परिजनों ने ठेका कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उचित मुआवजे की मांग की।

परिजनों और स्थानीय लोगों का कहना है कि पावर प्लांट में काम कर रही ठेका कंपनियां मजदूरों की सुरक्षा को नजरअंदाज करती हैं। न तो पर्याप्त सेफ्टी गियर दिए जाते हैं और न ही सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है, जिसके चलते इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। थाना चांपा के टीआई अशोक वैष्णव ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

What's your reaction?

Related Posts

CG: अश्लील वीडियो देखने वाला हेडमास्टर निलंबित, भेजे गए जेल, स्कूल में पेंट उतारकर कर रहा था घिनौना काम…

जांजगीर-चाम्पा :- पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में कपड़े उतारने वाले और छात्रा से छेड़छाड़…

CG News : देसी शराब पीने से पार्षद की मौत घर लौटते ही हुई सांस लेने में दिक्कत, एक और शख्स ने तोड़ा दम

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कथित तौर पर देसी शराब पीने से बसपा…

CG : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, फरार आरोपी पीयूष जायसवाल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

जांजगीर-चांपा : शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये…

1 of 17