अपराध

CG Crime : सूटकेस में सीमेंट से भरी टीन की पेटी में मिली युवक की लाश, पुलिस जांच में जुटी

रायपुर : राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में 23 जून के शाम को एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया। एक सुनसान इलाके में सूटकेस के अंदर सीमेंट से भरे टीन की पेटी में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। डीडी नगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के एक सुनसान मैदान में एक संदिग्ध टीन का पेटी पड़ा है। मौके पर पहुंची डीडी नगर थाना पुलिस ने पेटी को खोला तो उसमें सूटकेस मिला जिसमें सीमेंट भरा था और एक युवक का शव था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के लिए सीमेंट की पेटी में बंद कर सूटकेस में रखा गया था। मृतक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने सूटकेस, सीमेंट की पेटी और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है ताकि हत्या के कारण और समय का पता लगाया जा सके। पुलिस को संदेह है कि यह एक सुनियोजित हत्या है, जिसमें शव को छिपाने के लिए सीमेंट का इस्तेमाल किया गया।

What's your reaction?

Related Posts

Acid Attack : संबंध बनाने के लिए मना करता था पति, हर दिन पत्नी मारती थी ताना, गुस्से में युवक ने दे दी ये खौफनाक सजा

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां…

CG Crime : शादी के लिए थार से किडनैपिंग, पुलिस ने वारदात के कुछ वक्त बाद ही बरामद किया लड़की को… तीन अरेस्ट

अंतागढ़ : छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल…

Crime News : इश्क का खौफनाक खेल, पत्नी – प्रेमी ने मिलकर की पति की हत्या शव के टुकड़े कर जलाकर खेत में दफनाया

मंदसौर : मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसने…

6 साल की बच्ची के साथ 60 वर्षीय बुजुर्ग ने की हैवानियत, पुलिस ने आरोपी को दबोचा, अब बुलडोजर एक्शन की मांग

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना…

1 of 11