मध्य प्रदेश

Breaking : अब सरकारी कर्मचारियों को इतने बजे आना होगा दफ्तर, नहीं आने पर हो सकती है कार्रवाई, सीएम ने खुद दी चेतावनी

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी हिदायत दी है कि वे समय का पालन करें और कार्यालयों में समय पर पहुंचें। मंत्रालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्देश सभी विभाग प्रमुखों को स्पष्ट रूप से दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों का समय पर पहुंचना बेहद आवश्यक है। कोविड के दौरान लागू पांच-दिन की कार्यव्यवस्था को देखते हुए अब कार्यालयीन समय को बढ़ाना भी जरूरी हो गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से कार्य प्रारंभ होना चाहिए।

बायोमेट्रिक तकनीक से निगरानी

सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमेट्रिक तकनीक का अधिकतम उपयोग किया जाए। यह कदम कार्यालयों में अनुशासन बनाए रखने और कार्यकुशलता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है। डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को प्रेरित किया कि वे अन्‍ना हजारे के कामों से सीख लें, जिससे सरकारी कार्य प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। बैठक में सभी विभाग प्रमुखों ने इस दिशा में ठोस कदम उठाने का भरोसा दिलाया। ⁠

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री ने बैठक के समापन में कहा कि समय का पालन और अनुशासन केवल कार्यालयीन कार्य को सुचारू नहीं बनाता, बल्कि जनता को बेहतर सेवाएं देने में भी मदद करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इसे गंभीरता से लागू करने का आग्रह किया।

What's your reaction?

Related Posts

पहले लड़की के साथ किया दुष्कर्म, फिर मौत के घाट उतारकर फेंक दिया कुएं के अंदर, अब सामने आई असली वजह

सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में कुएं के अंदर निर्वस्त्र मिली युवती की…

School Time Table Change : बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर : जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों…

1 of 40