Janjgir - Champa

CG Viral Video : फिर सामने आया शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो, व्यवस्था पर उठे सवाल देखे पूरा वीडियो

जांजगीर – चांपा : जिले से शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्राथमिक शाला में पढ़ने वाले मासूम बच्चों से कक्षाओं और स्कूल परिसर में झाड़ू लगवाई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि स्कूल में स्वीपर की पदस्थापना होने के बावजूद बच्चों से सफाई कराई जा रही है। लगातार जांजगीर – चांपा जिले के अलग–अलग शासकीय स्कूलों से ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जो शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। यह पूरा मामला कुटरा भाटापारा स्थित प्राथमिक शाला का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद अब शिक्षा विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है।

What's your reaction?

Related Posts

CG Crime : मामूली विवाद बना जानलेवा, पत्नी से झगड़े के बाद युवक की हत्या, 2 आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले…

CG Breaking : घूसखोरों पर बड़ा एक्शन 35000 रुपये लेते पकड़ाये तीन अधिकारी-कर्मचारी पर गिरी गाज, निलंबन का आदेश हुआ जारी

जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

1 of 12