मौसम

CG News : प्रदेश के इन इलाकों में हो सकती है बारिश, और बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम विभाग ने किन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। अंबिकापुर के अलावा छत्तीसगढ़ के अधिकतर इलाकों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई है।

पेंड्रा में पड़ रही कड़ाके की ठंड

पेंड्रा इलाके में कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को ठिठुरा दिया है। पेंड्रा और अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है जहां कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गईं, अमरकंटक में खेतों और छतों पर सफेद चादर नजर आ रही है। शीतलहर से बाजार सन्नाटे में हैं, लोग अलाव जलाकर और ऊनी कपड़ों से खुद को बचाने को मजबूर नजर आ रहे है।

कैसा रहा मौसम

प्रदेश की राजधानी रायपुर में रविवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक दृश्यनीयता प्रभावित रही। रविवार को राज्य के सबसे ठंडे इलाके में अंबिकापुर को पीछे छोड़कर पेंड्रा आगे निकल गया। पेंड्रा और अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अंबिकापुर जिले में रविवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर और जगदलपुर के न्यूनतम तापमान में एक से 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई।

What's your reaction?

Related Posts

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में 48 घंटे बरसेगा कहर! गहरे अवदाब से 8 जिलों में भारी बारिश और 80 KM/H हवाओं का अलर्ट

रायपुर : उत्तर तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल से उठे गहरे अवदाब के कारण छत्तीसगढ़…

Weather Update Today : कड़ाके के ठंड के बीच होगी ताबड़तोड़ बारिश, मौसम विभाग ने 22 नवंबर तक के लिए जताई संभावना

नई दिल्ली : भारत के लगभग सभी देश में बारिश की विदाई हो चुकी है। जिसके बाद गुलाबी…

छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, प्रदेश भर में जारी हुई बारिश की चेतावनी, 11 जिलों में रेड और 15 जिलों में आरेंज अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कुछ दिनों पहले जहां…

CG : मानसून की रफ्तार तेज, बिलासपुर के बाद कुसमी में भी 28 सेमी भारी बारिश, अगले 48 घंटे कोरबा सहित 23 जिलों में अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लो प्रेशर सिस्टम सक्रिय होने के कारण मानसूनी गतिविधियों…

CG Weather Update Today : छत्तीसगढ़ में फिर लौटेगी ठंड, उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर के आसार, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। अगले तीन दिनों में…

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक बदलेगा मौसम, रायपुर समेत 14 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया…

1 of 6